मनोज कुमार :-
गया जयन्ती समारोह मे बोले विनय कुशवाहा
महात्मा ज्योतिबा फूले क्रांतिकारी संघ के बैनर तले गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में सामाजिक न्याय के पुरोधा पिछड़ों दलितों की आवाज पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक राजद नेता विनय कुशवाहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग रहनुमा थे। उन्होंने मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू किया था एवं 27% आरक्षण अन्य पिछड़े वर्गों को दिया था। विश्वनाथ प्रताप सिंह सामाजिक न्याय के पुरोधा थे उनकी सोच समाज के कमजोर पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाना था एवं गरीबी मिटाने के लिए उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए मंडल कमीशन के सिफारिश को लागू किया।
जयंती समारोह के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग किया गया कि पूरे देश में जातीय जनगणना करा कर जितनी जिनकी जनसंख्या है उसी के हिसाब से आरक्षण दिया जाए। अन्य पिछड़े वर्गों की जनसंख्या अब 27% से बढ़ाकर 56% किया जाए क्योंकि पिछड़ों की आबादी भी पूरे देश में लगभग 56% से अधिक होगा।
जयंती समारोह में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सुमन, विक्रमादित्य सिंह कुशवाहा, hमार उपस्थित थे। जयंती समारोह की अध्यक्षता संघ के जिला संयोजक प्रोफेसर राज कुमार रंजन ने किया।




