खान एवं भूतत्व विभाग के राजस्व में 35.85% की बढ़ोतरी- मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने राजस्व वसूली के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विभाग के राजस्व में 35.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। विभाग को पिछले वर्ष की तुलना में करीब 259 करोड़ 94 लाख रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

वहीं, अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ भी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2,425 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि 233 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान करीब 35 करोड़ 78 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक की कार्रवाई की बात करें तो 3,043 वाहनों को जब्त किया गया है और 316 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, करीब 42 करोड़ 1 लाख रुपये का दंड वसूला गया है।

विभाग का कहना है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकार का फोकस राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने पर है।

Join us on: