रवि शंकर शर्मा!
मोकामा नगर परिषद के सभी 28 वार्ड में मानसून से पहले की तैयारी कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा करवाया जा रहा है इसे लेकर नालों की उड़ाही और साफ-सफाई तेजी से किए जा रहे हैं ताकि बरसात पूर्व सभी नालों की सफाई हो जाए और कहीं भी वॉटर लॉगिंग देखने को ना मिले, जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है वहां नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा ही उम्र पाइप के जरिए निकासी की व्यवस्था की जा रही है
वही पंचायतों की बात करें तो पूरे मोकामा प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में नाला औराही की प्रक्रिया या तो पूरी कर ली गई है या जोर-शोर से जारी है ताकि बारिश आने से पहले ही सभी नालों की सफाई कर दी जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता बनी रहे कहीं भी वाटर लॉगिंग की समस्या ना आए.
मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हाथीदह पंचायत के मुखिया शशि शंकर शर्मा ने बताया कि सभी 15 पंचायतों में नियमानुसार नालों की सफाई करवाई जा रही है और कई पंचायतों में करवाई जा चुकी है.
हालांकि यह बरसात आने के बाद ही पता चलेगा कि साफ सफाई और नाला उड़ाही के इस काम को कितनी पारदर्शिता के साथ की गई है.
Byte :- मुकेश कुमार, EO, मोकामा
Byte :- शशि शंकर शर्मा
अध्यक्ष, मुखिया संघ मोकामा




