जातीय जनगणना के फैसले को जदयू ने बताया ऐतिहासिक!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू के नेताओं कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया है जिसके लिए आज पूरे बिहार में आभार यात्रा निकाली गई। राजधानी पटना में भी जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक आभार यात्रा निकाला है जिसमें मंत्री अशोक चौधरी , लेशी सिंह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना होगी इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम धन्यवाद देते हैं। सभी राजनीतिक दलों को एक साथ करके जाति आधारित गणना कराने का फैसला लिया यह ऐतिहासिक है और इसीलिए आज पूरे बिहार में आभार यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया जा रहा है।

बाइट – उपेंद्र कुशवाहा , संसदीय बोर्ड अध्यक्ष जदयू

Join us on:

Leave a Comment