प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में बीएसएफ जवान अपने लापता पिता कि खोज में दर-दर भटक रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर की है। बताया जाता है कि 22 अप्रैल की शाम से अमरोर किरतपुर निवासी 65 वर्षीय रिटायर होमगार्ड जवान राम नरेश सिंह अचानक लापता हो गए। लापता रामनरेश सिंह का पुत्र बीएसएफ जवान निलेश कुमार अपने पिता की खोज के लिए लगातार थाना से लेकर सदर अस्पताल तक और अन्य जगहों पर खोजबीन कर रहे हैं। जबान निलेश कुमार ने कहा कि 22 तारीख को घर में पूजा था शाम तक उसके पिता पूजा-पाठ में शामिल थे उसके बाद मंदिर पर गए और अचानक लापता हो गए। 22 अप्रैल की शाम से लगातार वह अपने पिता की खोजबीन हर जगह कर रहा है लेकिन उसका पिता नहीं मिल रहा है अस्पताल में भी एक अज्ञात शव होने की सूचना पर वहां पहुंचा था लेकिन जिस शव के बारे में कहा गया वह शव उसके पिता का नहीं है। सिपाही निलेश ने जिला प्रशासन से अपने पिता की बरामदगी को लेकर गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी छुट्टी बहुत कम बची है ऐसे में पुलिस प्रशासन से अपील है कि उसके पिता को जल्द से जल्द खोज दे।
बाईट- निलेश कुमार, बीएसएफ जवान




