रवि शंकर शर्मा
पूरी दुनीयाँ मे आज भगवान सत्यसाई के भक्त उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं।
मोकामा के हाथीदह में भगवान श्री सत्य साईं की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया ।
श्रद्धालुओं ने बताया कि पटना जिले और बेगूसराय जिले के जोन 5 के सभी श्रद्धालुओं ने इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान लंबे वक्त तक भजन कीर्तन होता रहा और माहौल भक्तिमय बना रहा।
मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के आवास पर पुण्य तिथि कार्यक्रम में पटना और बेगूसराय जिले के दर्जनों भक्तों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल 2011 को भगवान सत्यसाई के समाधि लेने के बाद से भक्त हर वर्ष उनकी जयंती और पुण्यतिथि का आयोजन करते हैं।
बाइट:- प्रेसिडेंट, साईं सेवा समिति
बाइट:- श्रद्धालु




