प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। आज सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने नवनिर्मित पेप्सी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। उक्त प्लांट में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अब तक लगभग 15 सौ लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है और आगे भी रोजगार के कई संभावनाएं आने की उम्मीद है । बियाडा के द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर तकरीबन ग्यारह महीने में ही उक्त प्लांट का निर्माण एवं उद्घाटन अपने आप में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट होने की वजह से इस प्लांट से लोगों को की असीम संभावनाएं भी जुड़ी हुई है । अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 10 लाख बोतल का प्रतिदिन उत्पादन इस प्लांट से किया जाएगा। बिहार में बड़े कोल्ड ड्रिंक्स की बड़ी मांग को देखते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि भी मानी जा रही है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लोगों के लिए कल्याणकारी बताते हुए फैक्ट्री के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं ।
बाइट- नीतीश कुमार- मुख्यमंत्री बिहार




