समाहरणालय के पास धरना पर बैठे युवक की तबियत बिगड़ी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में 12 अप्रैल से 5 डिसमिल जमीन और आवास की मांग को लेकर चल रहे घेरा डालो डेरा डालो में आंदोलन में आज एक युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई जिससे धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया । दरअसल बेगूसराय रेलवे लाइन किनारे बसे करीब 100 परिवार पिछले कई वर्षों से एनएच और रेलवे लाइन किनारे बसे हुए हैं झुग्गी झोपड़ी के परिवारों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन के लोगों ने 5 डिसमिल जमीन देकर बसाने की आश्वासन दिया लेकिन आज तक इन्हें बसाया नहीं गया है इस बार आवास की मांग को लेकर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन किया गया है आंदोलन के दौरान आज दोपहर भीषण गर्मी के बीच एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई । भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आवास की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन आंदोलन के चौथे दिन भी किसी भी अधिकारियों के द्वारा कोई सुधि नहीं ली जा रही है गर्मी में लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है अगर जल्दी जिला प्रशासन ने वार्ता कर समस्या का समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को तेज करेगी।
बाईट- दिवाकर कुमार, जिला सचिव भाकपा माले

Join us on:

Leave a Comment