नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बरौनी में 550 करोड़ लागत से बने पेप्सी प्लांट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन।
1300 सौ लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार।
बरौनी
बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत वरुण बेवरेजेज लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्मित पेप्सी बॉटलिंग प्लांट का शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।वहीं फैक्ट्री के चेयरमैन रविकांत जयपुरिया समेत कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार एवं उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पेप्सी बॉटलिंग प्लांट का परिभ्रमण कर पूरा जायजा लिया।बताते चलें कि 550 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेप्सी के बरौनी स्थित बॉटलिंग प्लांट के पहले चरण के निर्माण का कार्य 332 करोड़ रुपए की लागत से पूरा कर लिया गया है। और दूसरे चरण का भी कार्य प्रारंभ है। यह विश्व स्तरीय उन्नत तकनीकी से युक्त इस प्लांट में अल्ट्रा हाईस्पीड मशीन की क्षमता 10 लाख बोतल प्रतिदिन है।और इन उत्पादों की अचानक बढ़ी डिमांड की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकता है। इसके अलावा पेप्सी के मौजूद बॉटलिंग प्लांट में करीब 500 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिल चुका है।जबकि अप्रत्यक्ष रूप से 700 से 800 के लगभग लोग और इसमें काम कर रहे हैं।साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने पेप्सी प्लांट के उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि वरुण बेवरेज लिमिटेड कंपनी ने अपनी इच्छा जाहिर कि है कि उनका निवेश यहां पर और बढ़ेगा और उनके रिश्ते बिहार के साथ और प्रगाढ़ होंगे।
सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम।
सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिलाधिकारी बेगूसराय अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।जैसे उनका हेलीकॉप्टर मैदान में लैंड किया।वैसे सुरक्षा में लगे सभी अधिकारी और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा कवच ने उन्हें घेरा में ले लिया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा,डीआईजी बेगूसराय और एसपी योगेंद्र कुमार और फैक्टरी के चेयरमैन समेत अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर डीडीसी सुशांत कुमार,एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह,सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह,तेघरा एसडीओ राकेश कुमार,सदर डीएसपी अमित कुमार,तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश,बीडीओ संदीप पाण्डेय,सीओ परमजीत सिरमौर, हेड क्वार्टर डीएसपी निशित प्रिया,ओएसडी सच्चिदानंद सुमन,बरौनी वीडियो वीरेंद्र कुमार सिंह,बरौनी सीओ सुजीत सुमन,एमओ दीपक भारद्वाज सहित जिले के सभी थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।




