अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर बच्चों व शिक्षकों को किया गया जागरूक।

SHARE:

नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

आग से बचाव के बताए गये उपाय।

बरौनी

जिला प्रशासन के निर्देश पर
14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग तेघरा के अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा शुक्रवार को तेघरा प्रखंड अंतर्गत आधारपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच अग्नि जैसी आपदा से बचाव व उत्पन्न परिस्थितियों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं उनकी टीम के सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों के बीच अग्निकांड को रोकने एवं बचाव के विभिन्न उपायों व अग्निकांड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा उसमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों या चिकित्सालय पहुंचाने के लिए विभिन्न उपायों को बताया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने व्यावहारिक रूप से इससे निपटने के उपाय बताए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रदेव प्रसाद राय ने अग्नि तथा भूकंप जैसी आपदा से निपटने हेतु विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैंड बिल व पोस्टर के माध्यम से प्रत्येक वर्गों के बच्चों को विस्तारित जानकारी देने की बातें कहते हुए आगत पदाधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर शिक्षिका सरिता कुमारी, भारती कुमारी,अग्निशमन विभाग के शिवकुमार,विजय कुमार सुमन,राजेश यादव आदि की भूमिका सराहनीय रहा।इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में काफी उत्साह दिखा।ज्ञात हो कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन गुरुवार को टीम के द्वारा बरौनी के लाइफ लाइन एंड रिसर्च सेंटर के प्रांगण में चिकित्सकों एवं आम लोगों के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया था।

Join us on:

Leave a Comment