जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर,बिहार में जदयू को विधानसभा के साथ-साथ लोक सभा के सभी सीटों पर मजबूत करने के उद्देश्य युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज युवा संवाद कार्यक्रम में शरीक होने भागलपुर पहुंचे। स्थानीय होटल में आयोजित युवा जदयू के सांगठनिक बैठक में भी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए । इस दौरान जिलेभर से आए जदयू कार्यकर्ताओं को दिव्यांशु भारद्वाज ने संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पहुंचाएं जाने को लेकर घुट्टी भी पिलाई । इस दौरान युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वे पूरे बिहार में युवा संवाद कार्यक्रम के तहत पार्टी को मजबूत करने, नई पीढ़ी के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और युवा जदयू के द्वारा बनाए गए नए 12 प्रकोष्ठ का गठन करने के उद्देश्य से बिहार के यात्रा पर हैं। इस दौरान हुए पार्टी के पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं और पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहे नेताओं से बात कर संगठन का विस्तार करेंगे । साथ ही युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि बिहार में जिस तरह पिछले 17 वर्षों में नीतीश कुमार ने समाज और राज्य के विकास के लिए कार्य किए हैं, उसको जन-जन तक पहुंचांने की जिम्मेवारी भी युवा जदयू के कार्यकर्ताओं की है । इस दौरान रजनीकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें