महावीर जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भगवान महावीर के 2621 वें जन्म दिवस को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी!

भागलपुर, भगवान महावीर के 2621वें जन्म उत्सव को लेकर जैन धर्मावलंबियों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया । भागलपुर मारवाड़ी टोला स्थित जैन मंदिर से भगवान महावीर के भक्तों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर के द्वारा कोतवाली चौक पर भगवान महावीर की आरती किये जाने के बाद 108 रजत कलशों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ । प्रभात फेरी के दौरान महिलाएं भजन गीतों पर झूमती दिखीं । इस दौरान दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रभात फेरी में शामिल हुए । पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर ने भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर लोगों को बधाई देते हुए ईश्वर से भागलपुर सहित पूरे देश के लिए मंगल कामना की ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें