लखीसराय के वलीपुर में बम धमाका,आठ घायल।

SHARE:

– संतोष पांडेय की रिपोर्ट

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वालीपुर गांव निवासी शंकर रजक के यहां लावारिस रखे बम फटने से एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया।वहीं मौके पर ए0एस0पी0 सैयद इमरान मसूद दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं।जबकि घायलों में सोनू कुमार,सुंदरी देवी,अनिता कुमारी, मंजू देवी,दिलखुश कुमार,बबलू कुमार तथा मनी देवी को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment