बाढ़ का असर -आरा जंक्शन से गुजरने वाली दो ट्रेनों का बदला मार्ग!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

पुनपुन–परैया के बीच पुल पर बढ़े जलस्तर का असर, राजगीर–बनारस और बनारस–राजगीर एक्सप्रेस अब आरा होकर चलेगी

आरा। पुनपुन–परैया रेलखंड के बीच पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इस बदलाव का सीधा असर आरा जंक्शन से गुजरने वाली राजगीर–बनारस एवं बनारस–राजगीर एक्सप्रेस पर पड़ा है।
रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 15137 राजगीर–बनारस एक्सप्रेस को 6 सितंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन पटना–आरा–बक्सर–डीडीयू के रास्ते बनारस जाएगी। यानी इस ट्रेन का परिचालन आरा जंक्शन से होकर होगा।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15138 बनारस–राजगीर एक्सप्रेस भी 6 सितंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू–बक्सर–आरा–पटना के रास्ते राजगीर पहुंचेगी। इससे आरा जंक्शन के यात्रियों को इस ट्रेन से यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
आरा से जुड़ी अहम जानकारी
15137 राजगीर–बनारस एक्सप्रेस
पटना → आरा → बक्सर → डीडीयू → बनारस
15138 बनारस–राजगीर एक्सप्रेस
डीडीयू → बक्सर → आरा → पटना → राजगीर
रेलवे के अनुसार पुनपुन–परैया के बीच पुल संख्या-21 पर जलस्तर अधिक होने के कारण 4 सितंबर की रात 8:10 बजे से डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इसके कारण कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 15137 और 15138 का परिवर्तित मार्ग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की ताजा स्थिति रेलवे से कर लेने की सलाह दी गई है।

Join us on: