रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
सारण में बाढ़ का भीषण कहर, 106 गांव पानी में घिरे, सोनपुर-दिघवारा में तीन जगह तटबंध टूटने से हड़कंप। डीएम वैभव श्रीवास्तव और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने संभाला मोर्चा, सामुदायिक किचन, स्वास्थ्य शिविर और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था, राहत-बचाव तेज।
सारण जिले में बाढ़ का कहर लगातार जारी है.जिले के 106 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सोनपुर समेत जिले में तीन जगह तटबंध टूटने के बाद जिला प्रशासन और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।सारण जिले में गंगा और गंडक के बढ़ते जलस्तर ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोनपुर के दियारा इलाके में दो जगह तटबंध टूटने के बाद बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई। प्रशासन के मुताबिक दोनों जगह तटबंध की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।वहीं दिघवारा में आज एक जगह तटबंध टूटने की सूचना के बाद युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।सोनपुर के डीआरएम कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया है। स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोगों को मेडिकल सुविधा दी जा रही है, वहीं मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि सारण में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका सोनपुर का दियारा क्षेत्र है, जहां दो स्थानों पर तटबंध टूटे थे। दोनों की मरम्मत कर दी गई है। दिघवारा में टूटे तटबंध की मरम्मत जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे भी कराया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सर्वे के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हर संभव मदद दी जाएगी। सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम लगातार ग्राउंड पर मॉनीटरिंग कर रही है। अब नजर इस बात पर है कि बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन राहत और बचाव अभियान को किस तरह आगे बढ़ाता है।
बाईट —पंकज कुमार, प्रधान सचिव, गृह विभाग



