सीएम पर हमला दुखद, सुरक्षा में बड़ी चूक का नतीजा- वीरमणि यादव

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर उन्हीं के घर बख्तियारपुर में सरफिरे के द्वारा हमला करने के बाद विपक्ष अब हावी हो रहा है। चारों तरफ राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर कहीं निंदा हो रही है तो कहीं विपक्ष चुटकी भी ले रहा है। इसी कड़ी में नालंदा जिले के महागठबंधन समर्थित एमएलसी उम्मीदवार वीरमणि यादव ने सीएम के ऊपर हमले को लेकर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि सीएम के सुरक्षा में इतने सारे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होने के बावजूद हमला हो जाना कहीं ना कहीं सुरक्षा में भारी चूक है। जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही सुरक्षित नहीं है तो बिहार की जनता भगवान भरोसे ही सुरक्षित है, तभी तो नालंदा जिले में आए दिनों हत्या,लूट,डकैती, अपहरण, छिनतई,चोरी की घटना आम बात हो गई है। एमएलसी उम्मीदवार वीरमणि यादव ने सीएम नीतीश कुमार से आग्रह किया कि आप अपनी गरिमा बनाकर रखें। अगर नालंदा जिला व बख्तियारपुर आपका घर है तो इसका मतलब यह नहीं चुनाव के वक्त भी आप गली-गली घूमते चलें। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकले हैं लेकिन कल की घटना ने समाज सुधार यात्रा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

बाइट।वीरमणि यादव एमएलसी प्रत्याशी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment