कैमूर में करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा, डिजिटल अरेस्ट गिरोह का सरगना गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – पियूष कुमार!

कैमूर साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना पुनीत तिवारी को भभुआ से गिरफ्तार किया है।

भभुआ के कुड़ासन निवासी पुनीत तिवारी पर आरोप है कि श्री श्याम इंटरप्राइजेज के नाम से एक्सिस बैंक में खुलवाए गए ज्वाइंट करंट अकाउंट के जरिए 11 मार्च से 22 अप्रैल 2026 के बीच 1.40 करोड़ क्रेडिट और 1.35 करोड़ निकासी की गई। खाता धीरज कुमार और अखिलेश सिंह के नाम से ज्वाइंट है।

NCCRP पोर्टल पर चेक करने पर इस खाते के खिलाफ 8 राज्यों – झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, बंगाल, उत्तराखंड से शिकायत मिली। इसमें 4 डिजिटल अरेस्ट के मामले हैं। झारखंड में 1 करोड़, चंडीगढ़ में 3.45 करोड़, महाराष्ट्र में 25 लाख, तमिलनाडु में 26 लाख की ठगी की बात सामने आई।

साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि खाता फ्रीज होने के बाद आरोपी बैंक में खाता चालू कराने पहुंचा था, तभी उसे पकड़ा गया। पूछताछ जारी है।

Join us on: