बेगुसराय-सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करते 16 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगुसराय में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के अंतर्गत आयोजित फायरमैन की परीक्षा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुन्ना भाई स्टाइल में चोरी करते हुए 16 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया जिनमें चार को निष्कासित कर दिया गया एवं 13 परीक्षार्थी को जेल भेजा जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय निशित प्रिया ने बताया कि इन सभी व्यक्तियों के द्वारा दोनों ही पालीयों में ब्लूटूथ के माध्यम से चोरी किया जा रहा था जिन्हें जांच के क्रम में रंगे हाथ पकड़ा गया। पूरी जांच के क्रम में कुछ अभ्यर्थियों ने शर्ट के अंदर ब्लूटूथ को छुपा कर रखा था। तो कुछ अभ्यार्थियों के द्वारा मास्क की आड़ में ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग किया जा रहा था। गौरतलब है कि उक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी और जिला प्रशासन के द्वारा दावा किया गया था कि निष्पक्ष कदाचार मुक्त परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार तत्पर थी और इसी की वजह से पुलिस ने इन 17 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है ।
तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह रंगे हाथ पुलिस के द्वारा आरोपी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है एवं उसके बाद उन्हें शारीरिक दंड देते हुए हिरासत में भेजा गया है ।
बाईट- निशित प्रिया -डीएसपी मुख्यालय

Join us on:

Leave a Comment