प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में होली के पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया होली मिलन समारोह मटिहानी पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने आयोजित की इस मौके पर उन्होंने कहां की मेरी सोच हमेशा से ही यह रही है की समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले हो या सम्पन्न लोग सभी के साथ आपसी सौहार्द बनेगी तभी होली मिलन की सार्थकता होगी। तभी समाज एकजुट होगा एकजुट समाजके निर्माण से देश और राज्य समृद्ध और समर्थवान होगा मौका था शहर के हर्ष गार्डेन में होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहीं । इस अवसर पर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र एवं मटिहानी विधानसभा के हजारों लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह को सफल बनाया।
मौके पर नगर निगम में होने वाले आगामी चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी श्री संजीव कुमार , लोजपा के राष्ट्रीय मंत्री अनिल चौधरी लोजपा के बेगूसराय जिला अध्यक्ष निशा कुमारी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पांडव कुमार, रामराज महतो, भाजपा नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, बब्लेश पार्थ सारथी, शिव शंकर सिंह, रमेश पासवान, अरुण राय, सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।




