बसंत भालोटिया
दुमका
अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के श्रीराम पाड़ा स्थित के वी वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में यदुवंशी समाज के गणमान्य लोग एवं काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
अमरेन्द्र कुमार यादव के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर महतो, प्रो जैनेंद्र यादव, प्रो खिरोधर प्रसाद यादव, वकील यादव, अश्विनी कुमार यादव, भुवन महतो, मणिकांत लायक, शिवनारायण दर्वे, जीवानंद यादव, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र नारायण प्रसाद, महेश यादव, घनश्याम लायक, अनिल यादव, नीरज यादव, पवन मांझी, रंजीत यादव, राधेश्याम यादव, मनोज यादव, मनीष यादव, जय शंकर यादव, मुन्ना यादव, वरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, बसंत कुमार, विभीषण राउत, लखन महतो, राजेश यादव, बृजेश कुमार दर्वे अदिति नंदन सहित कई दर्जनों लोग शामिल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में के एस सौरभ, कंचन यादव, विष्णु यादव, दशरथ महतो, प्रमोद मंडल, किशोर यादव, बमबम यादव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।




