फूलो झानो मुर्मू 1932 खतियान संगठन के बैनर तले बैठक आयोजित

SHARE:

बसंत भालोटिया

बैठक में मुख्य रूप से हासा,भाषा और पेशा को लेकर चर्चा

विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च को निकाली जाएगी सिदो कान्हु मुर्मू चोक से रैली

दुमका

आज गुरुवार को फूलो झानो मुर्मू 1932 खतियान संगठन के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से हासा,भाषा और पेसा को लेकर चर्चा की गई|बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 21-03-2022 को सिदो कान्हू मुर्मू चोक(पोखरा चोक) से रैली निकली जाएगी जो टिन बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक जाएगी। तत्पश्चात उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।उसके बाद एक सभा की जाएगी।रैली में करीब 25 गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे।इस रैली को विभिन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त है। रैली को छात्र समन्वय समिति,दिसोम मरांग बुरु संताली अरिचलि आर लेगचार अखड़ा,दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा,दिसोम मांझी थान जाहेर थान समिति,चाँद भैरो मुर्मू जुवन अखड़ा आदि और दर्जनों संगठन का समर्थन प्राप्त है।इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मांग की जाएगी कि 1932 खतियान स्थानीय नीति लागू करो।
बाहरी भाषाओ को क्षेत्रीय भाषा घोषित करना बंद करो।
1932 खतियान आधारित नियोजन नीति बनाई जाय।पेसा कानून लागू करो।संताली भाषा को प्रथम राजकीय भाषा घोषित करो। एसपीटी सीएनटी एक्ट को शक्ति से लागू करो।
मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को चालू करो।अनुबंध,ठेका पर नौकरी देना बंद करो और स्थायी नौकरी दो।
मौके पर श्यामदेव हेम्ब्रम,राजीव बास्की,मिलोनी मरांडी,दिपक सोरेन,ठाकुर हांसदा,तंजीत मुर्मू,पोरस मुर्मू,हरेंद्र हेम्ब्रम,एनिस हांसदा,शिव हेम्ब्रम,नथानीयल किस्कु आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment