मोकामा:- मुखिया संघ मोकामा की ओर से होली मिलन समारोह !

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा मुखिया संघ की ओर से मराँची दक्षिणी के मुखिया पति प्रद्युमन कुमार सिंह के निजी आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मोकामा प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के मुखिया अथवा उनके प्रतिनिधियों ने शिरकत किया।
इस अवसर पर मराँची दक्षिणी के मुखिया पति प्रद्युमन सिंह उत्तरी के मुखिया गौरव कुमार के अलावा मुखिया संघ मोकामा के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा गुड्डी जो हाथीदह पंचायत के मुखिया भी हैं, दरियापुर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद औंटा ग्राम पंचायत के मुखिया पति सुबोध कुमार सिंह और मेकरा पंचायत से लेकर नौरंगा जलालपुर पंचायत तक के सभी 15 पंचायतों के मुखिया या उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद होली अथवा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिससे लोगों में काफी हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा और सचिव विनीत कुमार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि होली जिंदगी में रंगों का त्योहार है जिंदगी के रंग यानी खुशियों के रंग , द्वेष ईर्ष्या को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का त्यौहार है, और दोनों ने यह अपील किया है लोगों से कि होली को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं।

Join us on:

Leave a Comment