आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ई रिक्शा संघ का हड़ताल समाप्त!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में 2 दिनों से जारी आम आदमी पार्टी और ई रिक्शा संघ का भूख हड़ताल देर रात समाप्त हो गया 15 मार्च को शुरू हुए इस भूख हड़ताल को 16 मार्च की रात बेगूसराय अंचलाधिकारी अनशन कारियों को जूस पिलाकर इस भूख हड़ताल को समाप्त कराया । दरअसल आम आदमी पार्टी और ई रिक्शा संघ ने बेगूसराय शहर में ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली के खिलाफ 15 मार्च की सुबह से भूख हड़ताल शुरू किया था। 16 मार्च की देर शाम डीएम अरविंद कुमार वर्मा से बातचीत के बाद अंचलाधिकारी रात अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशन कारियों से बातचीत कर होली के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और ई रिक्शा चालक संघ के लोगों से एक बैठक कर उनकी मांगों पर चर्चा कर निदान का आश्वासन दिया गया । अनशन कारियों का आरोप था कि शहर में अवैध रूप से 12 जगहों पर ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की जाती है इसी को लेकर भूख हड़ताल किया गया था होली के बाद नगर निगम प्रशासन के द्वारा बैठक कर अवैध वसूली पर रोक लगाने का आश्वासन दिया गया है। बैठक के बाद भी उनकी अन्य मांगों पर भी विचार नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
बाइट – सीओ बेगूसराय
बाईट- सैफुद्दीन जिला अध्यक्ष आप

Join us on:

Leave a Comment