बेगुसराय: मुकदमा वापस नही लिया तो युवक को मार दी गोली

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने केस नहीं उठाने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर ढाला की है। बताया जाता है कि मोहम्मद इसामूल का पुत्र मोहम्मद काफूल कल रात खोरमपुर ढाला से काम कर अपने घर जा रहा था। आरोप है कि तभी ढाला के आगे मोहम्मद असलम और उसके पुत्र मोहम्मद शाहनवाज अपने साथियों के साथ काफूल को रोक लिया और पहले का केस उठाने के लिए कहा जब उसने केस उठाने के लिए पिता से बात करने की बात कही इसी से नाराज होकर असलम के कहने पर मोहम्मद शाहनवाज ने उसे गोली मार दी जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायल के पिता के द्वारा आरोपी पर पूर्व में मारपीट का एक केस किया हुआ था इस केस को उठाने को लेकर आरोपियों के द्वारा काफूल को गोली मारी गई है । घायलों ने बताया कि और धमकी दी गई है कि इस बार पैर में गोली मारे हैं अगर केस खत्म नहीं हुआ तो अगली बार सीने में गोली मार देंगे। फिलहाल घटना की सूचना पर मटिहानी थाना पुलिस घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाईट- मोहम्मद काफूल, घायल
बाईट- घायल के भाई

Join us on:

Leave a Comment