असम सीएम हेमंत विश्व सरमा के बयान को लेकर कांग्रेस इंटक ने पुतला फूंका!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं शनिवार को कांग्रेस इंटक बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कचहरी चौक पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा की ओर से राहुल गांधी के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर पुतला फूंका गया। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता असम सीएम एवं भाजपा सरकार के विरोध में हेमंत सरमा शर्म करो! हेमंत सरमा हाय हाय आदि नारे लगा रहे थे।मौके पर कांग्रेस इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा हमें लगता है उत्तराखंड चुनाव की हार को देखकर हेमंत विश्व सरमा मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली दे रहे हैं।असम के मुख्यमंत्री राजनीतिक दिवालियापन की सारी हदें पार कर दी। ये हेमंत सरमा के छिछोरापन और घटिया सोच का सबूत है। भाजपा के इसी चरित्र के कारण चुनावी प्रचार के दरम्यान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनता के द्वारा पीटा जा रहा है। एक प्रश्न के जवाब में हेमंत सरमा ने उत्तराखंड चुनाव प्रचार के दरम्यान राहुल गांधी को कहा क्या मैं कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।आप सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हो।
पुतला दहन कार्यक्रम में महामंत्री मंटू यादव डॉआरिफ आजाद, डॉ विश्वजीतकुमार, समाजसेवी कामेश्वरमंडल, मुकुंद कुमार सिन्हा,सनी कुमार,आनंद कुमार विवेक कुमार, पंकज चौधरी, सिकंदर चौधरी, अभय कुमार, अभिषेक कुमार, दयानंद यादव, कामेश्वर पासवान, हरिशंकर उपाध्याय, विपिन कुमार झा आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment