सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
सभी 1157 संक्रमित मरीज़ हुए संक्रमण मुक्त
साहिबगंज
स्वास्थ्य विभाग की डेली मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार 01 जनवरी 2022 से अभी तक में, कुल 1157 मरीज कोविड संक्रमित पाए गए हैं, इनमें से सभी 1157 मरीज स्वास्थ्य लाभ पा कर डिस्चार्ज हो गए हैं।
जिसके बाद जिले में वर्तमान में कोविड संक्रमण का कोई भी एक्टिव मरीज नहीं है। वहीं जिले में आई तीसरी लहर में किसी भी मरीज की मृत्यु संक्रमण से नहीं हुई। हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन और जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने पूरी सतर्कता बरतते हुए संक्रमण काल के दौरान काम किया है, और आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी बरती गई है। जिसका नतीजा है की आज जिला संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। इसको ले कर आज जिला उपायुक्त ने जिले वासियों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि जिले में फिलहाल कोई भी कोविड-19 का एक्टिव मरीज नहीं है इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी जिले के पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं आम जनता ने सामूहिक प्रयास किया है। जिससे संक्रमण की स्थिति को संभाला जा सका। इस मुश्किल परिस्थितियों में जनता पुलिस एवं प्रशासन ने अपनी अपनी भूमिका निभाई एवं एक दूसरे का सहयोग किया। इसके साथ ही इस बार संक्रमण में किसी की जान नहीं गई जो जिले के लिए सकारात्मक पहलू रहा हमारे जिले में ऑक्सीजन प्लांट एवं अस्पतालों में पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था से ही संभव हो सका कि कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं पहुंचा ज़िले में वायरोलॉजी लैब की अधिष्ठापन से कोरोना जांच सही समय पर हो सके और मरीजों को वक्त रहते आइसोलेट किया गया।
इन्हीं क्षेत्रों में काम करते हुए जिले में संक्रमण की स्थिति संभल सकी। जिले में फिलहाल संक्रमण का कोई भी केस प्राप्त नहीं हो रहा है परंतु हमें और सतर्क एवं सुरक्षित होने की आवश्यकता है ताकि दोबारा संक्रमण का फैलाव ना हो इसलिए जरूरी है की कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करते हुए मास्क निश्चित रूप से लगाया जाए और सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। जिले वासियों से आग्रह किया है कि वैसे लोग इन्होंने अभी तक कोविड-19 की अपनी डोज़ नहीं लगवाई है वह निश्चित रूप से अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल क्या टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना व्यक्ति नेशन कराएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।




