बीडीओ के अध्यक्षता में सरकारी एवं पारा शिक्षकों के साथ विशेष समीक्षा बैठक!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं पोशाक का लाभ मुहैया कराने हेतु अविलंब बैंक खाता खोलने पर जोर

जामा(दुमका)

बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में सरकारी एवं पारा शिक्षकों के साथ विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिसमें उपायुक्त के निर्देश पर मुख्य रूप से एडीपीओ रविंद्र कुमार एवं बीईईओ लीला कुमारी उपाध्याय ने उपस्थित विद्यालयों के शिक्षकों से स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति एवं पोशाक का लाभ मुहैया कराने के लिए संबंधित बैंक में अविलंब खाता खोलने पर जोर दिया गया| विद्यालय में सुचारू रूप से मध्यान भोजन योजना संचालित करने एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का कंपोजिट ग्रांट खर्च करने का निर्देश दिया गया।साथ ही साथ ई विद्या वाहिनी में एसएमसी मेम्बर को ऑन लाइन जोड़ने और डहर एप पर शिशु पंजी अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।एडीपीओ ने पेंडिंग बैंक खाते से संबंधित बैंकों से संपर्क स्थापित कर पेंडिंग बैंक खाता की स्थिति का आकलन किया और शाखा प्रबंधक एवं शिक्षकों से समस्याओं की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द बच्चों का खाता खोलने का आग्रह किया।
बैठक में उपायुक्त के निर्देश का हवाला देते हुए मिशन मोड में शत प्रतिशत बैंक खाता ख़ोलने और जिस विद्यालय में मध्यान भोजन संचालित नही किया जा रहा है वहाँ अविलंब मध्यान भोजन योजना शुरू करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान कई शिक्षकों ने बारा पलासी स्टेट बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया महारो सहित अन्य बैंकों द्वारा अविभावकों एवं बच्चों खाता नहीं खोलने और बार बार घुमाने का शिकायत की गई। एवं विद्यालय में राशि के अभाव में मध्यान भोजन संचालित नही किये जाने का हवाला दिया। इस पर ऑन द स्पॉट बैंकों से संपर्क कर एडीपीओ रविंद्र कुमार एवं बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने संयुक्त रूप से बैंक ऑफ इंडिया महारो, इंडियन बैंक परगोडीह , बीजीबी हरिपुर बीजीबी चिकनिया बीजीबी जामा आदि अन्य शाखा प्रबंधक से बात कर निदान करने का प्रयास किया गया। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया महारो एवं स्टेट बैंक बारा पलासी के द्वारा संतोष जनक उत्तर नही मिलने पर उपायुक्त दुमका को इसकी जानकारी दी गई और उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए अविलंब खाता खोलने का निर्देश दिए गए। कहा कि नए सत्र में बच्चों को छात्रवृत्ति, पोशाक एवं अन्य किट का लाभ सुनिश्चित करने के लिए बैंक खाता खोलवाना नितांत जरूरी है और इसे मिशन मूड में पूरा करने की आवश्यकता है । बीडीओ ने कहा कि उपायुक्त के दिशा निर्देश के अनुरूप 10 फरवरी तक हर हाल में पेंडिंग खाता खोले जाएगे। इसके लिए बैंकों में आवश्यक सहयोग स्थापित करने के लिए संबंधित सीआरपी को टैग किया गया है। और इसका सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। खाता खोलने की गति में तेजी आई है। बीईईओ ने कहा कि मध्यान भोजन शुरू करने में राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
इस मौके पर, बीपीओ विनोद कुमार बीआरपी बीरेंद्र नारायण अम्बष्ट,कंप्यूटर ऑपरेटर मुनेश्वर मंडल शिक्षक राकेश कुमार सिंह, अंजनी कुमार झा, महेंद्र मंडल, अरविंद कुमार मरिक, नंदलाल दास मीना जोतसिना मरांडी आदि सभी शिक्षक एवं बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment