चंचल गिरी की रिपोर्ट
कमलिया जंगल के समीप चलाएं गए एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान में 23 वाहनों की जांच
कुंडहित(जामताड़ा)
शनिवार को कुंडहित थाना द्वारा आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग स्थित कमलिया जंगल के समीप एंटी क्राइम वाहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 23 वाहनों की जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन तलाशी अभियान को लेकर क्षेत्र में बगैर कागजात, मास्क और हेलमेट आदि के वाहन चलाने वाले चालकों में अफरा-तफरी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कुंडहित के एसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुंडहित प्रखंड स्थित कमलिया जंगल के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया।अभियान के दौरान 18 दोपहिया वाहन तथा 5 चारपहिया वाहन सहित कुल 23 वाहनों की डिक्की कागजात आदि जांच की गई। हालांकि जांच में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को आवश्यक कागजातों के साथ-साथ हेलमेट और मास्क लेकर चलने की अपील की गई। बहरहाल वाहन तलाशी अभियान को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। मौके पर एस आई अरुण कुमार सिंह के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।




