चंचल गिरी की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा)
शनिवार को भाकपा माले कुंडहित प्रखंड कमेटी के द्वारा पार्टी के जन संगठन झारखंड मजदूर सभा का सदस्यता अभियान सह धान संग्रह कार्यक्रम अमलादही पंचायत के तिलाबाद गांव मे चलाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाकपा माले प्रखंड सचिव सह झारखंड मजदूर सभा जिला सचिव सोमलाल मिर्धा ने कहा कि पूरे राज्य स्तर पर ग्रामीण गरीब ,मजदूरों का सशक्त संगठन का नाम झामस जो ग्रामीण जनता का सभी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है। आने वाला समय में ग्रामीण जनता को बड़े गोलबंदी कर उनके हक अधिकारों के मांगों पर संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वेश्वर टुडू, बाबूश्वर टूडू, गिरधारी हांसदा, उत्पल मुर्मू, रंजीत टूडू, मिरूनी हांसदा, आरती टूडू, देवदास हैम्ब्रम, सोमलाल हैम्ब्रम, किसान हांसदा रुपाली मरांडी आदि शामिल थे।




