ब्यूरो रिपोर्ट
दुमका
दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जतिन कुमार के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया| अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता जतिन कुमार ने पोस्ट कार्ड के माध्यम से महामहिम राज्यपाल झारखंड का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दुमका में हाईकोर्ट के खंडपीठ की मांग की है|महामहिम को पोस्टकार्ड भेजकर बताया कि बीते 21 साल से उपराजधानी दुमका में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मसला अभी तक फंसा हुआ है। लगातार विभिन्न संगठनों के द्वारा भी हाईकोर्ट बेंच की मांग उठती रही है ।कई बार इस संदर्भ में बात आगे भी बढ़ी| दुमका में उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित होने से गरीब लोगों को बहुत राहत मिलेगी उन्हें सुलभ न्याय मिलेगा। जतिन ने कहा कि गरीब खासकर आदिवासी अगर किसी कारणवश स्थानीय कोर्ट में केस हार जाते हैं तो तो उन्हें केस लड़ने के लिए रांची जाना पड़ता है| आर्थिक तंगी के कारण उन्हें न्याय से वंचित होना पड़ता हैं। महामहिम से दुमका निफा की जिला अध्यक्ष शशि प्रभा सोरेन ने कहा कि बिहार पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 25 (3) में झारखंड खंडपीठ स्थापित किए जाने का प्रावधान भी हो चुका है। दुमका के युवा् मांग करते है कि जल्द से जल्द हाईकोर्ट बेंच स्थापित किया जाए।




