अनुमंडल पदाधिकारी ने कॉलेज व विद्यालयों के साथ टीकाकरण को लेकर की बैठक!

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

★ दिनांक 21 व 22 जनवरी को जे० जे०कॉलेज, झुमरीतिलैया में “टीकाकरण महाभियान” अंतर्गत मेगा कैम्प का आयोजन कर लोगों को टीका लगाया जाएगा।

आज पीएमयू अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने जे० जे० कॉलेज, केजीबीवी, जेबीएवी व अन्य निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत कर जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शतप्रतिशत सुनिश्चित करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में महोदय ने कहा कि विद्यालयों में “टीकाकरण महाभियान” की सफलता को देखते हुए अब इस महाभियान को 22 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बैठक में पीएमयू सदस्य विशाल एवं जिले की डीडीएम पवन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। टीम ने मिलकर यह निर्णय लिया की अभीतक जिस भी बच्चे को टीका नहीं मिल पाया है, उन्हें टीका अवश्य लगवाए और अपने विद्यालय/कॉलेज कैंपस को भी पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाए। बैठक में अधिक से अधिक बच्चों को का टीकाकरण करवाने हेतु स्ट्रेटजी बनाई गई, जिसमें सभी शिक्षकों ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया। साथ ही कॉलेजों में बच्चों की अधिक संख्या बल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि बच्चों का विभिन्न शिविरों का आयोजन कर टीकाकरण किया जाएगा। विदित हो कि 21 और 22 जनवरी को जे० जे० कॉलेज, झुमरीतिलैया में मेगा कैम्प का आयोजन कर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने अभी तक हुए टीकाकरण पर जिलेवासियों का धन्यवाद दिया। साथ ही साथ हेल्थ डिपार्टमेंट, एजुकेशन डिपार्टमेंट और सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार विद्यालयों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु अपना योगदान दिया है उसी प्रकार जिले के कॉलेजेस व अन्य छूटे हुए विद्यालयों में भी अपना अहम योगदान दें और जिले को सत प्रतिशत टीकाकृत जिला बनाने में सहयोग करें।

Join us on:

Leave a Comment