देवघर झारखंड
ब्यूरो चीफ धनंजय कुमार राणा।
देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद से पाँच अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरफ्तार, हथियार व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देवघर एसपी धनंजय सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद से पाँच अंतरराज्यीय बैंक लुटेरों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा व एक पिस्टल, 27 जिंदा कारतूस और कई मोबाइल बरामद किया है।इनकी गिरफ्तारी में देवीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह और मधुपुर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा ने सराहनीय भूमिका निभाई है ।देवीपुर थाना में एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की गिरफ्तार पांचों अपराधी किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।गिरफ्तार अपराधी रंजीत दास, चंदन चौधरी ,रणवीर सिंह, रोहित दास और संजय दास में मुख्य रूप से रंजीत दास ,चंदन चौधरी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।पहले भी दोनों बैंक लूट की घटना को अंजाम दे चुके है।इनके खिलाफ कई थाना में मामला भी दर्ज है।प्रेस वार्ता के दौरान देवीपुर थाना प्रभारी अजय सिंह व मधुपुर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा भी मौजूद थे।




