राजा कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 19.01.2022 को उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा द्वारा प्रखंड सारठ अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्यालय-अलुआरा तथा पंचायत अंतर्गत मनरेगा ,15 वीं वित्त आयोग तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पंचायत भवन में साफ-सफाई रखने तथा पंचायत कार्यालय को रोज खोलने का निर्देश दिया गया। साथ कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों तथा संचिकाओं की जांच उप विकास आयुक्त द्वारा की गई।
इसके अलावे उपविकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना, डोभा निर्माण, मेड़बंदी, सिचाई कूप निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण आदि योजनाओं का निरीक्षण करते हुए अपनी उपस्थिति में एरिया अफसर एप्प के माध्यम से फ़ोटो को अपलोड कराया। साथ ही उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान निरिक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सारठ, संबंधित कनीय अभियंता, रोजगार सेवक तथा पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे।




