धीरज शर्मा की रिपोर्ट
जबकि कई कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट तो कई ट्रेनों का परिचालन रद्द!
जमालपुर में नए टनल और डबल लाइन को चालू करने के लिए जमालपुर और रतनपुर स्टेशनों के बीच नन इंटरलाकिंग होन की वजह से 19 जनवरी से 28 जनवरी तक भागलपुर रेलखंड पर कई ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी। जबकि कई कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट तो कई ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। बुधवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर स्टेशन से 60 मिनट तो भागलपुर के रास्ते चलने वाली बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी 90 मिनट बांका से लेट खुली। वहीं साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर भागलपुर तक ही चलेगी। 13406 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर शुक्रवार को नहीं चलेगी। 13409 मालदा-किऊल इंटरसिटी भागलपुर तक ही चलेगी। जबकि विक्रमशिला एक्सप्रेस के परिचालन रूट में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन दुमका, रामपुरहाट, आसनसोल, झांझा, जसीडीह, किऊल होकर चलेगी। 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस दोपहर 2:20 की जगह शाम 4:05 बजे भागलपुर से रवाना होगी। 13245 अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी दोपहर तीन बजे साहिबगंज स्टेशन से खुलेगी।




