गणतंत्र दिवस के समारोह में इस बार कम ही जवान परेड में लेंगे हिस्सा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बच्चे इस बार गणतंत्र दिवस के परेड में नहीं ले सकेंगे हिस्सा!

भागलपुर, कोरोना का साया इस बार भी गणतंत्र दिवस पर भी पड़ने जा रहा है । कोरोना की वजह से पहले भी कई समारोह फीके पड़ चुके हैं, इस बार गणतंत्र दिवस समारोह पर भी इसका असर पड़ेगा। प्रशासन का दावा है कि समारोह परंपरा अनुसार मनेगा लेकिन इस बार कल्चरल इवेंट नहीं होंगे। वैसे तो भागलपुर सैंडिस कंपाउंड लाजपत पार्क में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सैंडिस कंपाउंड में सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में पैरेड की तैयारी की जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इस बार कम ही जवान परेड में हिस्सा लेंगे।वही इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा और ना ही बच्चों की एंट्री सैंडिस कंपाउंड में दी जाएगी। पैरेड की तैयारी में पुरुष जवानों के साथ साथ महिला जवान भी कदम ताल मिलाएगी।

Join us on:

Leave a Comment