धीरज शर्मा की रिपोर्ट
अविजित योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की 425वी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर नगर इकाई द्वारा महाराणा प्रताप चौक(खलीफा बाग) पर दीप प्रज्वलन कर राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को याद किया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप अमर रहे, हिंदुआ सूरज अमर रहे जैसे नारे लगाए।
प्रदेश कार्यकारी सदस्य आशुतोष तोमर ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले वीरता, पराक्रम एवं त्याग के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की एक भी प्रतिमा का भागलपुर जैसे शहर में न होना हम सभी राष्ट्रवादियों को काफी निराश करती है।वहीं आदित्य राज एवं कपिस शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी संयम रखकर संघर्ष करते हुए कैसे विजय प्राप्त की जा जाती है ये महाराणा प्रताप के जीवन से आज के युवा सीख सकते है।
कार्यक्रम में कुणाल पांडेय,निखिल सिंह,रोहित राज,सत्यम झा,राजा यादव,सूर्य प्रताप,पंकज,रिशव, निकेत मिश्रा,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




