गोपालगंज में बड़ा नाव हादसा 24 लोग गायब!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट

गोपालगंज – नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरा नाव नदी में पलट गया जिससे दो दर्जन लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी 24 लोगो की डूबने की बात सामने आई है। वहीं एक व्यक्ति ने तैर कर जान बचाई ।
डूबने वालो में गोपालगंज के कुचायकोट एवं विशम्भरपुर थाना क्षेत्र इलाके के लोग नाव पर सवार थे। सभी किसान थे और खेती बाड़ी के लिये गंडक नदी पार कर हर दिन की तरह आज भी खेतों की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप नाव डूब गई।
इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। आगे की अपडेट के लिये आप बने रहे शंखनाद के साथ।

Join us on:

Leave a Comment