रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा!
पटना, 14 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान ‘खरना’ का प्रसाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री मंगल पाण्डे, विधान पार्षद श्री अनिल शर्मा, विधान पार्षद श्री संजय मयूख, विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह, सवर्ण आयोग के सदस्य श्री राजकुमार सिंह, भाजपा नेता श्री मृत्युंजय तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री गुड्डू कुमार के यहां ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें दीं तथा सभी लोगों से प्रेम एवं सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने की अपील की।




