गांजे की खेप के साथ मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर की पुलिस ने मादक पदार्थ और नशे के सौदागर के खिलाफ में बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप को बरामद किया है।मादक पदार्थ गांजा की खेप को लेकर तस्करी के लिए जा रहा बाइक सवार को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी क्षेत्र निवासी महेश राय के रूप में किया गया है गिरफ्तार किए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।तस्कर एक बाइक में इस बड़ी खेप को छिपा करके इसे डेलिवरी करने के लिए जा रहा है इसी दौरान में पुलिस ने मिली हुई एक गुप्त सूचना पर जांच के क्रम में पकड़ा है।

दरअसल गायघाट थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा की खेप की सप्लाई करने वाले है।इस इनपुट के आधार पर मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।मिली हुई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गायघाट थाना क्षेत्र में सकरबारा नूर से भरतनगर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की।इसी दौरान वहां से गुजर रही हुई महेश राय की बाइक को रोककर तलाशी ली गई।

बाइक पर रखे सामान की जांच के दौरान पुलिस को 21 किलो गांजा बरामद हुआ।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजे को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई कर इनके सिंडिकेट का पता करने मे टीम जुटी हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है कि बाइक चोरी की है या फिर आरोपी की।

इस पूरे मामले में जानकारी को देते हुए एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया मादक पदार्थ और नशे के सौदागर के खिलाफ में करवाई में एक बड़ी खेप पकड़ी गई है।इस खेप को क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी किया गया है और एक सप्लायर इसे बाइक में छिपा कर देने की तैयारी में था .

पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा है।बाइक में छिपाई गई 21.6 केजी से अधिक गांजा जब्त किया गया है।मौके से इस खेप को लेकर जा रहा तस्कर को पकड़ा गया है।

उसकी पहचान कर महेश राय के रूप में किया गया है इसके अलावा इस मादक पदार्थ के सप्लाई में उसके साथ में अन्य कौन लोग हैं इस मामले में पुलिस जानकारी जुटा कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Join us on: