बोधगया में एमपी के सीएम मोहन यादव ने किया तर्पण, राहुल गांधी पर साधा निशाना!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!


बोधगया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे, जहां बोधगया मठ में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ निरंजना नदी में पूर्वजों का तर्पण किया और मठ में पूजा-अर्चना की।
वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनादेश मिलने के बाद विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, न कि अराजकता फैलानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति और धार्मिक पर्यटन के विकास की भी सराहना की।

बाइट — डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

Join us on: