:- रवि शंकर अमित!
मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले में चल रहे कई आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण का आरोप,
9 नाबालिग लड़कियों का किया गया रेस्क्यू, संचालक समेत 3 गिरफ्तार।
फरार संचालकों की तलाश में SIT गठित।
बिहार के मधुबनी में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के कथित शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस,चाइल्ड हेल्पलाइन और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लौकहा थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है।
नाबालिग लड़कियों के शोषण के सूचना के बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने कई ठिकानों पर कार्रवाई की। रेस्क्यू की गई लड़कियों से जुड़े मामले में महिला थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं, इस मामले में फरार चल रहे अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है लौकहा थाना क्षेत्र सहित अन्य इलाकों से नौ लड़कियों का रेस्कयू किया गया है साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक सहित तीन कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।एक लड़की बंगाल की है जिसकी गुमशुदगी का एफआईआर भी दर्ज है और वो लड़की भी आर्केस्ट्रा से बरामद हुई है।एसएसपी ने कहा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला भी है और इसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आर्केस्ट्रा की आड़ में कथित तौर पर चल रहे इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है? नाबालिग लड़कियों को किन परिस्थितियों में रखा गया था? और इस मामले में जांच के दौरान और किन लोगों के नाम सामने आते हैं?
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
बाईट योगेंद्र कुमार एसएसपी मधुबनी।



