रिपोर्ट- अमित कुमार!
सीजेपी के प्रदर्शन पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव का बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।
पटना में मीडिया से बात करते हुए मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति और संगठन को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है और विरोध-प्रदर्शन भी लोकतंत्र का हिस्सा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अपनी बात रखते समय लोकतांत्रिक मर्यादाओं और कानून का पालन करना जरूरी है।




