विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षकों का लोकभवन मार्च, कई शिक्षक हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

हेडलाइन : विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षकों का लोकभवन मार्च – JD वीमेंस कॉलेज के पास पुलिस ने रोका, कई शिक्षक डिटेन


बिहार में विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग को लेकर शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने आज लोकभवन मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने JD वीमेंस कॉलेज के पास ही उन्हें रोक दिया।


बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह मार्च निकाला जा रहा था। मार्च को JD वीमेंस कॉलेज से लोकभवन तक जाना था। इसमें शामिल होने के लिए सुबह से ही सैकड़ों शिक्षक JD वीमेंस कॉलेज में जुटे थे। जैसे ही शिक्षक मार्च के लिए निकले, पुलिस ने कॉलेज गेट पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।


पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद शिक्षकों ने कॉलेज के पास ही जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कई शिक्षकों को पुलिस ने डिटेन किया। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार नया अधिनियम लाकर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने की साजिश कर रही है। सभी शिक्षक राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपकर उच्च शिक्षा की स्वायत्तता बरकरार रखने की मांग कर रहे थे।

Join us on: