बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..
बक्सर।
बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित बक्सर मुख्यालय के तड़का नाला के पास मोहल्ले में गंगा का पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर के लोग दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के हृदय स्थल में पानी घुसने से स्थिति और भयावह हो गई है। उनका घर कभी भी नदी के आगोश में आ सकता है।
लोगों ने बताया – “डर के मारे हम लोग घर के अंदर सो नहीं रहे हैं। दूसरे जगह जाकर रात गुजारते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है।”
बाढ़ के पानी के साथ ही जहरीले सांप घरों में घुस रहे हैं, जिससे सांपों के आतंक से लोग और सहमे हुए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के बीचों-बीच यह स्थिति होने के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी तड़का नाला क्षेत्र में जायजा लेने तक नहीं आया है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है।
बाइट- रामजी सिंह समाजसेवी बक्सर
बाईट- पीडित परिजन




