बक्सर- मासूम के साथ दरिंदगी पर आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, हेडमास्टर समेत 3 पर POCSO में FIR.

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित नथुनी अहीर का डेरा सरकारी विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। SP शुभम आर्य की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभम आर्य ने खुद गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी रात उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी चलती रही।

हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों पर POCSO में केस!

इस शर्मनाक मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी, आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार और शिक्षक बीरेंद्र कुमार के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य शिक्षक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है।

होटल के कमरे की तलाश में रातभर छापेमारी, FSL टीम जांच में जुटी

मामले में सबसे अहम कड़ी वह कथित वीडियो है। वीडियो किस होटल के कमरे में बनाया गया, इसकी पहचान के लिए पुलिस ने रातभर आधा दर्जन से ज्यादा होटलों में छापेमारी की। फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस वीडियो के सोर्स, उसे किसने वायरल किया और डिजिटल एविडेंस को खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस उस होटल के कमरे की पुख्ता पहचान नहीं कर पाई है।

SP शुभम आर्य खुद कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचे और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाईट- शुभम आर्य बक्सर एसपी

बाईट- जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर

Join us on: