बक्सर में बड़ी कार्रवाई: वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर 34.50 लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..

बक्सर।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वीर कुंवर सिंह उत्तर प्रदेश-बिहार चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो अलग-अलग ट्रकों से साढ़े 34 लाख रुपये की भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, तस्करों द्वारा शराब को बड़ी ही शातिराना तरीके से फर्नीचर में छुपा कर बिहार में खपाने के लिए लाया जा रहा था। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों ट्रकों की तलाशी ली, तो फर्नीचर के अंदर छुपा कर रखी गई शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने दोनों ट्रकों के दो चालकों/तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब किसके द्वारा मंगवाई जा रही थी और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

बाइट- अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर

Join us on: