रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी पहुंचे। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने राजनीतिक और टोल टैक्स से जुड़े कई सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनंत सिंह द्वारा अनुज कुमार को समर्थन देने और विधान पार्षद नीरज कुमार का समर्थन नहीं करने से जुड़े सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनंत सिंह का बयान भी नहीं देखा है, इसलिए इस पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।वहीं टोल टैक्स को लेकर मचे सियासी घमासान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विकास के कई काम पीपीपी मोड पर हो रहे हैं। अगर राज्य में बेहतर सड़क, बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं चाहिए, तो जनता को भी कुछ न कुछ बोझ सहना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि लोग चकाचक सड़क चाहते हैं, रास्ते में किसी तरह की रुकावट नहीं चाहते और सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा चाहते हैं। ऐसे में पीपीपी मोड पर होने वाले विकास कार्यों की लागत की भरपाई के लिए टोल टैक्स जैसी व्यवस्था जरूरी होती है। उन्होंने साफ कहा कि बेहतर सुविधा और विकास चाहिए तो जनता को थोड़ा-बहुत बोझ सहना ही पड़ेगा।
बाइट:श्रवण कुमार मंत्री
मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा



