रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
जख़्मी युवक का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के समीप गुरुवार की देर शाम घटी घटना
आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ फोरलेन पर बाबा होटल के समीप गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पीठ में लगी है। गोली लगते ही में खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी हनुमान यादव का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव है। वह बाहर में रहकर काम करता है। इधर , संतोष कुमार यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी युवक से फोन पर किसी बात के पूछताछ करने को लेकर बहस हुआ था। गुरुवार की देर शाम जब वह करीसाथ फोरलेन स्थित एक पान की दुकान पर बैठा था। तभी वह पीछे से आया और उसे गोली मार दी। गोली लगते ही उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी तरफ जख्मी संतोष कुमार यादव ने गांव के ही रवि सिंह नामक युवक पर दो दिन पूर्व फोन पर हुए झगड़े को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज ने बताया कि दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है और कारीसाथ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह पर गोली मारने का आरोप सामने आ रहा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पीठ में लगी है, जो दाहिने साइड आकर फस गई है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है।



