शकील की रिपोर्ट

बगहा (नगर संवाददाता) छठ पर्व पर बगहा नगर परिषद के शास्त्री नगर में आयोजित दंगल में पहलवानों का दमखम देख खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। उत्तर प्रदेश और बिहार के नामी गिरामी पहलवान जब अखाड़े की मिट्टी को सिर पर लगाने के बाद हाथों में रगड़ते हुए उतरे तो खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया। मुख्य अतिथि युवा राजा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि संघर्ष से ही मुकाम तय होता है। देश में कुश्ती का भविष्य बहुत अच्छा है। कुश्ती में भारत दिन-ब-दिन आगे बढ़ रहा है। पप्पू यादव ने पहलवानों के दांव और उनके जोश की सराहना करते हुए ने सभी पहलवानों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी के पहलवान को बिहार के बगहा मे स्थित कट कुईया व्यामशाला के पहलवान ईशान अंसारी ने यूपी के पहलवान को परास्त कर कुश्ती अपने नाम की।




