शकील की रिपोर्ट!

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा खत्म होते ही पूजा समिति द्वारा यूपी और बिहार सीमा पर स्थित बगहा में विलुप्त होती मल्लयुद्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जाने माने समाजसेवी कामरान अज़ीज़ उर्फ गुड्डू मुखिया और राजद नेता पप्पू यादव ने फीता काटकर किया ।
दरअसल एनएच 727 गोरखपुर बेतिया मुख्य सड़क किनारे शास्त्रीनगर चौक पर आयोजित दंगल में यूपी और बिहार के कई नामचिन्ह पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। जिनका हौसला अफजाई करते हुए नरवल बोरवल के गुड्डू मुखिया ने उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
बता दें की आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश दास और बबलू यादव समेत अजय सहनी और मनोहर कुमार जैसे युवाओं की टोली प्रत्येक वर्ष यहां दंगल प्रतियोगिता का आयोजन करते चले आ रहे हैं ।
मौके पर हजारों की संख्या में भिड़ उमड़ी जहाँ लोगो ने कुश्ती प्रतियोगिता का लुफ़्त उठाया ।




